धर्म-संस्कृति

भवाली में होली की धूम,बैठकी होली में महिला होल्यारों ने बिखेरे रंग

भवाली: भवाली रामलीला मंच में जीवन वर्षा कला संगम समिति, भारत उत्थान न्यास समिति तथा भाजपा महिला मोर्चा द्वारा संयुक्त रुप से होली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला दिवस मनाया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रगति जैन ने किया।

कार्यक्रम में भवाली, नैनीताल व आस पास की महिला होलियारों की 7 टीमों ने अपने गायन, स्वांग नृत्य से समां बांधा। इस दौरान अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की संचालक प्रगति जैन ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है और कुमाऊं की होली अपने आप में विख्यात है।

साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि होली एक अद्भुत त्यौहार है जिसमें प्रेम सद्भाव रहता है उन्होंने आयोजकों द्वारा किए गए प्रयास की अत्यंत सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव:बारिश के खलल के बाद मेले में लौटी रौनक लोगो ने जमकर की खरीदारी

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा जोशी, जिला महामंत्री अल्का जीना, पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पीआरओ दिनेश आर्य, भवाली महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष वर्षा आर्य, भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे, प्रकाश आर्य, डॉ भुवन आर्य, कमला आर्या, बेतालघाट मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, सीमा बत्रा, सीमा देवोल, पूनम जोशी, पिंकी, आयुष, सुधा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, महिला होलियारों की टीम, व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page