ओखलकांडा। सोमवार को ओखलकांडा में कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वाहन पर नगर अध्यक्ष हितेश साह के नेतृत्व में घोड़ाखाल-भीमताल तिराहे पर बढती मंहगाई, बेरोजगारी एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर, भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
इस दौरान बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं जनविरोधी नीतियों के कारण भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी तथा जनविरोधी नीतियां भाजपा सरकारों की पहचान बन गई है। जहाँ आज प्रदेश का युवा बेरोजगारी से परेशान है वही जनता मंहगाई से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। अनाज, सब्जियां, फल, खाद्यय तेल, पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से परेशान जनता अब रसोई गैस की कीमतों में की गई मूल्य वृद्धि से भारी आक्रोशित है। गरीब जनता उज्ज्वला योजना के नाम पर बांटे गये सिलेण्डर नहीं भर पा रही है। सरकारी योजनाएं भारी भ्रष्टाचार की भेंट चढती जा रही हैं।









लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
