कुमाऊँ

नैनीताल में खूब उड़ा अबीर-गुलाल,रंगीन हुई सरोवर नगरी, होली जुलूस में सैलानियों ने भी लगाए ठुमके

नैनीताल। रामसेवक सभा द्वारा आयोजित फागोत्सव में सोमवार को होली जुलूस का आयोजन किया गया जिसमें सैकङो की संख्या में स्थानीय लोगो सहित सैलानियो ने भी प्रतिभाग किया। सोमवार को रामसेवक सभा प्रांगण से होली जुलूस का शुभारंभ हुआ जो मल्लीताल बाजार,गोलघर,गाड़ी पड़ाव,जयलाल साह बाजार होते हुए रामसेवक सभा प्रांगण में सम्पन्न हुआ।इस दौरान जुसुल में होलियारों द्वारा आयो नवल बसंत सखी ऋतुराज कहायो… कह दीजो रघुनाथ भरत से कह दीजो…बुराशी क फूलों क कम-कम मारो…हां-हां मोहन गिरधारी.. हो मुबारक मंजरी फूलों भरी ऐसी होली खेले जनाबेअली आदि गीतों पर स्थानीय लोगो सहित सैलानियो ने भी जमकर ठुमके लगाये।तो सभी ने एक दूसरे पर स्नेह व भाईचारे का प्रतीक अबीर-गुलाल लगाया।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामसेवक सभा द्वारा दौ सौ किलो हर्बल रंगों का प्रयोग किया गया।इस दौरान सभी धर्मों के लोगो द्वारा एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए अबीर गुलाल लगाया।आगे पड़े…

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मित्र पुलिस का अमानवीय चेहरा:खंस्यु में ग्रामीण की बेरहमी से पिटाई ग्रामीणों में भारी रोष:देखे वीडियो

कार्यक्रम का संचालन प्रो ललित तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान कपिल जोशी, गिरीश जोशी,मनोज साह,जगदीश बवाड़ी, कैलाश जोशी,मुकुल जोशी,हीरा सिंह भीम सिंह कार्की, बृजमहन जोशी,राजेंद्र बिष्ट अशोक साह,मुकेश जोशी मंटू,बिमल चौधरी, राजेंद्र बिष्ट,भुवन बिष्ट,राजेंद्र लाल साह,राजेंद्र बिष्ट,घनश्याम सह,चंद्रप्रकाश,कमलेश ढोडियाल,हीरा,कुंदन नेगी,गोविंद,हरीश राणा,मिथिलेश पांडे, मनोज साह,कुंदन नेगी,मोहित रौतेला आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page