कुमाऊँ

नैनीताल में हथकरघा प्रदर्शनी लगाए जाने को लेकर भड़के ब्यापारी


नैनीताल। गुरुवार को नगर पालिका सभागार में वेंडर जोन की बैठक आयोजित की गई थी लेकिन बैठक शुरू होने से पहले तल्लीताल व्यापार मंडल व मल्लीताल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार से डीएसए मैदान में लगने जा रही है हथकरघा प्रदर्शनी के विरोध में उतर गए और कहा कि अगर प्रदर्शनी को लगाया गया तो वे लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
मल्लीताल व्यापार मंडल के महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल ने कहा कि बीते दो वर्षों से व्यापारी कोविड-19 के दौर से गुजर रहे हैं, ऐसे में सीजन के समय डीएसए मैदान में प्रदर्शनी लगाए जाने से व्यापारियों को काफी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शनी लगानी है तो शहर से बाहर लगाई जाए और अगर नगर पालिका ने डीएसए मैदान से प्रदर्शनी को नहीं हटाया तो वे लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे और इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
इस दौरान तहसीलदार नवाजिश खलीक,अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, एसआई हरीश बिष्ट, मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी, तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह,त्रिभुवन फर्त्याल,अमरप्रीत सिंह, जमील भाई राजेश साह, सिद्धार्थ छेत्री आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस पर मेले के दुकानदारों ने लगाया अभद्रता का आरोप
To Top

You cannot copy content of this page