क्राइम

नैनीताल में बढ़ने लगी हैवानों की तादात,किशोर ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

देवभूमि उत्तराखंड में भी अब हैवानों की तादाद धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है आए दिन दुष्कर्म व महिला अत्याचारों की घटनाएं बढ़ने लगी है। वहीं बीते रोज नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में एक नाबालिग किशोर द्वारा नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर युवा पीढ़ी किस और भटक रही है।

हल्द्वानी में रेहड़ी पर टिक्की चाट बेचने कस काम करने वाले एक दंपति ने पड़ोस के ही किशोर पर उनकी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर थाने में दी गयी जिसके बाद पुलिस द्वारा उक्त नाबालिक किशोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जमीयत उलेमा-ए-हिंद शहर नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन

परिजनों ने बताया कि बीते रोज अचानक उनकी भतीजी के पेट में दर्द होने लगा तो वे लोग उसे लेकर अस्पताल गए तो वहां पता चला कि उनकी नाबालिग भतीजी गर्भवती है यह सुनते ही दंपति के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में तहरीर दी, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त नाबालिग किशोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

To Top

You cannot copy content of this page