कुमाऊँ

नैनीताल में कांग्रेसियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को किया याद

नैनीताल। पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल कांग्रेस कार्यालय में पंडित जवाहर लाल नेहरू की फ़ोटो पर माल्यार्पण कर उनको याद किया।

नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल में कहा कि दूरदर्शी प्रगतिशील एवं आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में देशवासी हमेशा भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करेंगे। वहीं पूर्व सांसद डॉ महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि बच्चों से पंडित जवाहरलाल नेहरू का विशेष दिन के चलते ही आज देश उन्हें बाल दिवस के रूप में याद कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा लौटी अपने ससुराल,मां के जयकारों से गुंजायमान हुई सरोवर नगरी,24 कैरेट शुद्ध सोने की गहनों से हुआ मां का श्रृंगार

इस दौरान कमलेश तिवारी, प्रेम शर्मा, दिनेश कर्नाटक, कैलाश अधिकारी,त्रिभुवन फर्त्याल,बंटू आर्य,सुखदीप सिंह, शैलू उपरेती,कनक साह,राजेंद्र सिंह मनराल, विनोद परिहार,मोहन कांडपाल,,कमल जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page