राजनीति

नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्म दिन को मनाया गया सेवा संकल्प दिवस के रूप में

नैनीताल। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को नगर के राज्य अतिथि गृह में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का केके काटकर 48वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया तथा उनके लंबी उम्र की कामना की।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर समस्त विधानसभा की ओर से मुख्यमंत्री को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए

कहा कि युवा प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृव में प्रदेश विकास के नए आयामो को छू रहा है।कहा कि सीएम ने अपराध मुक्त नशा मुक्त प्रदेश का संकल्प लिया था वो धीरे-धीरे पूरा हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा लौटी अपने ससुराल,मां के जयकारों से गुंजायमान हुई सरोवर नगरी,24 कैरेट शुद्ध सोने की गहनों से हुआ मां का श्रृंगार

जन्मदिन कार्यक्रम के बाद समान नागरिक संहिता कानून हमारा लक्ष्य अर्थात यूनिफॉर्म सिविल कोड,एक राज्य एक देश एक कानून को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सभासद मोहन नेगी द्वारा किया गया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,पूर्व मंडल अध्यक्ष व सभासद मनोज जोशी,नीरज साह, महेंद्र राणा,मोहन नेगी,गजाला कमाल,कैलाश रौतेला,भगवत रावत,सागर आर्य,डॉ भुवन आर्य,दया किशन,दीपिका बेनीवाल,तुषि साह, नितिन कार्की,भूपेंद्र बिष्ट,आशु, देवेन्द्र बगड़वाल,विश्वकेतु,जीवंती भट्ट,रोहित भाटिया,आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page