कुमाऊँ

नैनीताल पहूंची सौड़ निवासी दीपा लापता परिजनों ने लगाई ढूढ़ने की गुहार

नैनीताल। सौड़ गांव से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से मल्लीताल कोतवाली में इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया गया है। जानकारी के अनुसार घुघुखान सिगड़ी, सौड़ निवासी दीपा आर्या अपने परिजनों को अस्पताल दिखाने नैनीताल आई थी। इस दौरान उसने अपनी ताई को अस्पताल में भर्ती किया और खुद लापता हो गई। जिसके बाद परिजनों का संपर्क नहीं हो सका। युवती के पिता नंदकिशोर की ओर से पुलिस में खोजबीन किए जाने की गुहार लगाई गई है। प्रभारी कोतवाल दीपक बिष्ट ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर युवती की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही उसे ढूंड लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिन पर क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन
To Top

You cannot copy content of this page