शिक्षा

मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्राओं ने बाधा समा


नैनीताल। बुधवार को मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर में स्वतंत्रता सेनानी स्व मोहनलाल साह की स्मृति में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पदमश्री अनूप शाह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। जिसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुपमा साह द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई। जिसके बाद छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रारंभ स्वागत गीत व गणेश वंदना द्वारा किया गया।वही इंग्लिश नाटक जुलियस सीजर हिन्दी नाटक सावित्री नृत्य नाटिका में राम विवाह प्रसंग कुमाऊनी नृत्य,स्पेनिश डांस फ्लमिको फ्युजन नृत्य हंगेरियन समूह गीत, कन्नड़ समूह गीत महिला सशक्तिकरण पर नाटक प्रस्तुत किए गए।जिसके बाद मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्तियां भी प्रदान की गई।आगे पढ़ें…..

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश शनिवार को भी स्कूलो में अवकाश घोषित

कार्यक्रम का संचालन इंदु जोशी व गीता साह द्वारा किया गया।इस दौरान कुर्मांचल बैंक के अध्यक्ष विनय साह ,ए,वी, एम सुधीर साह,आलोक शाह,अरुण गुप्ता, भारत लाल साह, मीता साह,अमिता साह,मोनिता साह, गीता साह, सुनीता डे सुनीता साह, शीला साह,मनोज साह अखिल साह आदि लोग मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page