स्वास्थ्य

जनपद में 60 वर्ष से ज्यादा के 50 फीसदी लोगों को ही लग पाई है प्रिकॉशन डोज

12 से 14 वर्ष के सौ फीसदी बच्चों को पहली व 65 फीसदी बच्चों को दूसरी डोज लगी।

15 से 17 वर्ष के 53 हजार को पहली व 42 हजार से ज्यादा को दूसरी डोज लगी।

नैनीताल। कोरोना महामारी से बचाव के लिए जनपद में स्वास्थ्य विभाग 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 100 फीसदी लोगों को कोरोना टीके की पहली व 97 फीसदी लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जबकि एचसीडब्ल्यू, एफएलडब्ल्यू व 60 वर्ष से ज्यादा के 50 फीसदी व 18 से 59 वर्ष के 8 फीसदी लोगों को प्रिकॉशन डोज लग पाई है।

महामारी के बाद से जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार टीकाकरण अभियान चलाया। विभाग ने अस्प्तालों, क्षेत्रों में शिविर व मोबाइल वैन के जरिए लगातार वैक्सिनेशन किया है। जिसके चलते जनपद में 18 से ज्यादा उम्र के 7 लाख 77 हजार 984 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा था। जिसमें 7 लाख 94 हजार 259 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 7 लाख 76 हजार 405 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं। एचसीडब्ल्यू, एफएलडब्ल्यू व 60 वर्ष से ज्यादा के 50 फीसदी लोगों को ही प्रिकॉशन डोज लग पाई है। वहीं 18 से 59 वर्ष के 8 फीसदी लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाई जा चुकी है। जिसके बाद भी टीकाकरण अ‌‌भियान जारी है।

जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने एक लाख 40 हजार 820 स्वास्थय कर्मी, फ्रंटलाईन वॉरियर व 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाने का लक्ष रखा गया है। जिसमें से जारी आंकड़ों के अनुसार 12 हजार 776 लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 18 से 59 वर्ष के 6 लाख 34 हजार 777 लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाने का लक्ष रखा था। जिसमें 56 हजार 53 लोगों को ही ‌‌प्रिकॉशन डोज लग पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक इंद्र आर्या ने लोगो को थिरकने पर किया मजबूर

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद में 15 से 17 वर्ष के  61 हजार 727 किशोर किशोरियों को वैक्सीन लगाई जानी है। अब तक जनपद में 53 हजार 501 किशोर किशोरियों को वैक्सीन की पहली डोज जबकि 42 हजार 341 बच्चे दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं।

जबकि जनपद में 12 से 14 वर्ष के 38 हजार 527 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष रखा ‌था। जिसमें 42 हजार 703 बच्चों को पहली व 27 हजार 961 बच्चों को वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगा दी गई है।

सीएमओ भागीरथी जोशी ने बताया कि लोगों को लगातार वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिनके टीकाकरण के लिए जिला कंट्रोल रूम व ब्लाक स्तर से विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व लोगों से संर्पक कर रहे हैं। वैक्सीनेशन से छूटे सभी लोंगों को वै‌क्सीन लगाने का लक्ष्य जारी है। जल्द ही लक्ष्य पूरा कर दिया जाएगा। 

To Top

You cannot copy content of this page