राजनीति

2024 में जनता दोबारा मोदी जी को सौपेंगी बागडोर: केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट

नैनीताल। विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अपने एक दिवसी भम्रण के दौरान सेंट जोसेफ कॉलेज में प्लास्टिक फ्री नैनीताल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।आगे पढ़ें….

पत्रकारों को संबोधित करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि आज देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है और सभी क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास हो रहा है इसलिये देश की जनता का विश्वास भाजपा नेतृत्व नरेंद्र मोदी पर है इसलिये आगामी 2024 का चुनाव भाजपा भारी मतों से जितने जा रही है। कहा कि भाजपा का  बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन है और केवल भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो संगठनात्मक ढांचे पर चलती है। अजय भट्ट ने विपक्ष पर निशाना साधते हुवे कहा कि भाजपा संगठन व मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष में बौखलाहट है मगर देश की जनता का विश्वास आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व पर है यही वजह है कि 2024 के चुनाव में जनता दोबारा सेवा करने के लिये नरेंद्र मोदी के हाथों बागडोर सौंपने जा रही है।इस दौरान अल्का जीना, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, लक्ष्मण सिंह खाती, भावना मेहरा,मोहित लाल साह, शिवांशु जोशी, सेंट जोसेफ कॉलेज हेक्टर पिन्टो, जेबा रजा, हिमांशु गुप्ता, धमेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आदेश जारी 17 तक चलेगा मेला 19 तक करना होगा परिसर को पूरा खाली अन्यथा दो लाख का जुर्माना
To Top

You cannot copy content of this page