
नैनीताल। नगर के वार्ड 2 शेर का डांडा सीआरएसटी मार्ग में बीते लंबे समय से अवैध पार्किंग के चलते पैदल चलने वाले लोगो सहित स्कूली बच्चो को काफी फजीहत उठानी पड़ रही है।जिसको लेकर स्थानीय सभासद अंकित चंद्रा ने कई बार पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की गई लेकिन उसके वावजूद पुलिस के द्वारा कोई कदम नही उठाए जाने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर से सभासद द्वारा मल्लीताल कोतवाली में ज्ञापन सौपते हुए कहा कि लोगो द्वारा अवैध रूप से पूरे मार्ग में वाहन पार्क किए जा रहे है जिससे लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।और वर्तमान में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का जिन आधार कार्य किया जा रहा है और ऐसे में भी लोगों द्वारा वहां पर गाड़ियां पार्क की जा रही है जिससे सरकारी संपत्ति के साथ-साथ सरकारी धन का भी नुकसान हो रहा है। सुभाषित ने कहा कि कई बार उनके द्वारा इस संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और अब अगर जल्द से जल्द इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो सभासद अपनी क्षेत्र की जनता के साथ कोतवाली में धरना देने पर मजबूर होंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




