
नैनीताल।अयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगाती ने मल्लीताल कोतवाली में ज्ञापन देते हुए कहा है कि उनके क्षेत्र में अवैध रूप से गेस्ट हाउस का संचालन किया जा रहा है जिसमे कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन भी नही किया है।गेस्ट हाउस के नीचे सड़क पर गाड़िया खड़ी रहती है जिसजे लोगो को काफी फजीहत उठानी पड़ रही है।कहा कि जब उन्होंने गेस्ट हाउस संचालक से गाड़ियों को हटाने को कहा तो संचालक उन पर ही आरोप प्रत्यारोप करने लगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




