कुमाऊँ

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का पहली बार नैनीताल पहुंचने पर भव्य स्वागत,रेणी की घटना से भी सरकार ने नहीं लिया सबक,आर बी एस रावत की गिरफ्तारी हो सकती है तो एस राजू की क्यों नही:करन माहरा

नैनीताल। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार  नैनीताल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करन माहरा का भव्य स्वागत किया।आगे पढ़ें

मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नैनीताल पहूंचे रानीखेत के पूर्व विधायक करन माहरा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य अतिथि गृह में भब्य स्वागत किया। तथा इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी को मजबूत करने तथा आगामी निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की।आगे पड़े

कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी को जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा और कहा कांग्रेस में रहकर कांग्रेस की बुराई कर रहे नेताओ को किसी भी हाल में माफ नही किया जाएगा।कहा की 10 साल बनवास के हो गए है,अब सभी सीनियर नेताओ व कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करना होगा। आगे पढ़ें

पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने भर्ती घोटाला को लेकर उन्होंने कहा कि जब हरवीर रावत की गिरफ्तारी हो सकती है तो एस राजू की क्यों नहीं आखिरकार दो तरह के कानून क्यों अपनाए जा रहे हैं। कांग्रेस में अंतर्कलह को लेकर उन्होंने कहा कि बीते 11 महीनों से हम नौजवानों ने जो मेहनत की है उसी के चलते आज सारे नेता एक मंच पर आ गए हैं और बीजेपी को घेरने का काम कर रहे हैं। वहीं उन्होंने बाबा रामदेव नाम नही लेते हुए कहा कि जब एक बाबा दान में दी गई भूमि से आज अरबों का कारोबार कर सकते है,तो हमारी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं क्यों नही अपने ही राज्य ये कार्य कर सकती है।निकाय चुनाव को लेकर कहा कि हम नगर पालिकाओं व नगर पंचायतो में पर प्रभारी नियुक्त कर रहे है। उसका असर चुनाव में दिखेगा।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से रामलीला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का विधायक सरिता ने किया उद्धाटन

करन माहरा ने जोशीमठ भू धसाव को लेकर उन्होंने कहा कि जोशीमठ 80 करोड़ हिंदुओं के आस्था का केंद्र है 7 फरवरी 2021 को रेणी घटना के दौरान हुए भीषण आपदा के बाद भी सरकार नही चेती। साथ ही उन्होंने मनमोहन सरकार में बने आपदा कानून को शिथिल करने का भाजपा सरकार पर आरोप लगाया।इस दौरान जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व विधायक संजीव आर्य,पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल,रमेश पांडे,नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, हिमांशु पांडे,सभासद सपना बिष्ट,निर्मला चन्द्रा, रेखा आर्य, मुन्नी तिवारी,सरस्वती खेतवाल, गोपाल बिष्ट,दिग्विजय बिष्ट,मनमोहन कनवाल,धीरज बिष्ट,भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट,कुंदन बिष्ट,कैलाश अधिकारी,कैलाश मिश्रा,रईस भाई,सोहेल सिध्दगी,विमल चौधरी,मुकेश जोशी मंटू,सैयद नदीम मून,बंटू आर्य,जुनैद आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page