धर्म-संस्कृति

राशिफल सितंबर माह: कैसा रहेगा सितंबर में बारह राशियों पर ग्रहों का प्रभाव:ज्योतिषाचार्या डॉ.मंजू जोशी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नैनीताल। ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मंजू जोशी ने बताया कि सितंबर 2025 में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे– दक्षिण व पश्चिम के क्षेत्रो में आंधी तूफान के साथ तेज वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी पश्चिमी भागों में अच्छी वर्षा होगी। मध्य भारत में तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी पड़ेगी।आईए जानते हैं सितंबर माह में सभी बारह राशियों पर ग्रहों का प्रभाव किस प्रकार रहेगा

1–मेष राशि–मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नया कार्य प्रारंभ के हेतु समय अनुकूल है। व्यावसायिक साझेदारों के साथ वित्तीय लेनदेन सतर्कता से करें, भ्रम की स्थिति बनेगी। कुटुंबजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होंगी। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। घर में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो सकते हैं। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। शत्रु प्रबल रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती हैं अस्थि रोग तथा चोट लगने से तनाव बढ़ेगा। यात्राएं कष्टकारी रह सकते हैं वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें, शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, वृद्ध आश्रम में भोजन तथा जल दान करें।ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।’ मंत्र का जाप/हवन करें।

2–वृषभ राशि–वृषभ राशि की जातकों के लिए सितंबर 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार हेतु समय अनुकूल है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पैतृक संपत्ति में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वजनों के मध्य विवाद संभव है। पारिवारिक सुख में बाधा उत्पन्न होगी। शत्रु प्रबल रहेंगे। आय से अधिक व्यय कुटुंब में परेशानी का कारण बनेगा, अतः संयमित होकर धन खर्च करें। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को अत्यधिक प्रयास के उपरांत ही सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित होगा। धर्म के प्रति उदासीन रहेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से व्यर्थ विवाद करने से बचें। व्यवसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें, शुक्रवार को चीनी दान करें, विद्यार्थी वर्ग देवी सरस्वती के इस मंत्र का जाप करें–‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नम:।

3–मिथुन राशि–मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर 2025 उत्तम फल कारक रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में अनेक सफलताएं प्राप्त करेंगे। संपत्ति का विस्तार हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यावसायिक साझेदारों द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु पराजित होंगे। कुटुंब जनों के मध्य सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंगम मधुर रहेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय उत्तम है पदोन्नति के पूर्ण योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें, गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें, प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करें –‘वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा’॥

4–कर्क राशि–कर्क राशि के जातकों के लिए सितंबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में अनेक सफलताएं प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पैतृक संपत्ति से धनार्जन संभव है। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। कुटुंब जनों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, क्रोध पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग हेतु समय अनुकूल है। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित हो सकता है। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय सामान्य है, स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु शिवजी को प्रतिदिन 11 लोटा जल अर्पित करें। रुद्राभिषेक करें। सोमवार का उपवास रखें, रुद्राष्टकम का पाठ करें। प्रतिदिन 108 बार इस मंत्र का जाप करें–‘ॐ महेश्वराय नमः’।

5–सिंह राशि–सिंह राशि के जातकों के लिए सितंबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार हेतु समय अनुकूल है। नए व्यवसाय में निवेश धन लाभ देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नई संपत्ति क्रय के योग बन रहे हैं। कुटुंब जनों के मध्य सौहार्द पूर्ण माहौल देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रशंगों में कटुता आ सकती हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल है। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे अस्थि, नेत्र विकार उत्पन्न हो सकते है। यात्राएं सफल रहेंगी। वाहन सावधानी से चलाएं। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें, सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें, हर शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, जरूरतमंदों की सहायता करें, हर शनिवार को शनि मंदिर में इस मंत्र का जाप करें –‘ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तुन:’ ।।

6–कन्या राशि– कन्या राशि के जातकों के लिए सितंबर 2025 सामान्य फलकारक रहेगा। विपरीत परिस्थितियों के उपरांत भी व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में नया पूंजी निवेश करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। व्यावसायिक साझेदारों द्वारा छल कपट हो सकता है अतः संकेतपत्र पर हस्ताक्षर करने से पूर्व सावधानी बरतें। कुटुंब जनों के मध्य सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। प्रेम प्रसंग में मधुरता आएगी। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामले यथावत ही रहेंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। धर्म में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। लंबे समय से राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी ।लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, ॐ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें,दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, प्रतिदिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। ॐ गं गणपतये नमो नमःश्री सिद्धिविनायक नमो नमःअष्टविनायक नमो नमःगणपती बाप्पा मोरया’ ।। मंत्र का प्रतिदिन 27 बार जाप करें। 

7–तुला राशि– तुला राशि के जातकों के लिए सितंबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। बौद्धिक क्षमता से व्यापार में वृद्धि करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। पैतृक संपत्ति से धनार्जन होने के पूर्ण योग बन रहे हैं। वाहन क्रय के योग बन रहे हैं। कुटुंबजनों के मध्य सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। उदर विकार से पीड़ित रह सकते हैं। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा तथा बजरंग बाण का पाठ करें। ‘ॐ क्लीं विष्णवे नमः’ मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल से गायब किशोरी 14 दिन बाद पंजाब से बरामद बताई चौकाने वाली बात

8–वृश्चिक राशि–वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सितंबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। नए व्यवसाय में पूंजी निवेश आर्थिक लाभ देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संपत्ति का विस्तार हो सकता है। नया वाहन क्रय के योग भी बना रहे हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। कुटुंबजनों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित होगा। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय सामान्य है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। उच्च रक्तचाप तथा हृदय संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यात्राएं सफल रहेंगी।लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, रविवार को आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, मंगलवार को सुंदरकांड पढ़ें। ‘ॐ हं हनुमते नम:’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें। 

9–धनु राशि–धनु राशि के जातकों के लिए सितंबर 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। मासारंभ में व्यवसाय में छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी, परंतु अंत में धैर्य से सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा प्रेम प्रसंग मधु रहेंगे संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। शत्रु परास्त होंगे। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्रा करते समय सावधानी बरतें, धैर्य से वाहन संचालित करें, शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें, ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें, सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें, शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, जरूरतमंदों की सहायता करें, ‘ऊं श्री ह्रीं क्लीं रामचंद्राय श्री नमः’ मंत्र का 27 बार प्रतिदिन जाप करें।

10–मकर राशि–मकर राशि के जातकों के लिए सितंबर 2025 शुभ फलकारक रहेगा। व्यापारिक परिपेक्ष से माह उत्तम फल कारक है। बुद्धि कौशल से व्यापार में विस्तार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पैतृक संपत्ति से धनार्जन हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। माता-पिता, कुटुंब जनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। लंबे समय से राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, प्रतिदिन शिवजी को 11 लोटा जल अर्पित करें। सायं काल हनुमान चालीसा पढ़े, प्रतिदिन 108 बार इस मंत्र का जाप करें –‘ॐ पार्वतीपतये नमः’। 

11–कुंभ राशि–कुंभ राशि के जातकों के लिए सितंबर 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव  के उपरांत भी मासान्त में सामान्य आर्थिक लाभ होगा। आय से अधिक व्यय परेशानी का कारण बनेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कुटुंब जनों के मध्य सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामले यथावत ही रहेंगे। शत्रु प्रबल होंगे। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है, कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद में पड़ने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नेत्र, उद,र अस्थि रोगों से परेशान रह सकते हैं। यात्रा करते समय वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है अतः धैर्य से वाहन संचालित करें तथा शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, सूर्य नमस्कार करें, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, प्रतिदिन सायं काल बजरंग बाण का पाठ करें, हर शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, वृद्ध आश्रम में भोजन तथा जल की व्यवस्था करें। ‘ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट, ॐ हं हनुमते नम:’ मंत्र का प्रतिदिन जाप करें। 

12–मीन राशि-मीन राशि के जातकों के लिए सितंबर 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार का विस्तार संभव है। साथ ही आय में वृद्धि होगी। व्यवसायिक साझेदारों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वाहन, भूमि के क्रय–विक्रय का योग बन रहे हैं। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान संभव है। धर्म में रुचि बढ़ेगी। शत्रु पराजित होंगे। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त हो सकता। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल है, वेतन वृद्धि तथा पदोन्नति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं कष्टकारी हो सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें। प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें। हर शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी काली बत्ती प्रज्वलित करें। वृद्ध आश्रम में जल तथा भोजन की व्यवस्था करें। ‘ॐ राम रामाय नमः’। मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें। 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem?

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet.

About

Kumaun vani (कुमाऊं वाणी) देवभूमि उत्तराखंड के कुमांउ व गढ़वाल के गांव-गधेरों की समस्याओ, ताजा खबरों व विलुप्त हो रही कुमांउनी व गढ़वाली संस्कृति को उजागर करने का एकमात्र डिजिटल माध्यम है। अतः आप भी अपने विचार व अपने क्षेत्र की समस्याओं व समाचारों को प्रकाशित करने के लिए हमसे [email protected] तथा दूरसंचार व व्हाट्सएप नम्बर 8171371321 पर सम्पर्क कर सकते है।

(खबरों की विश्वसनीयता ही हमारी पहचान है)

संपादक –

नाम: हिमानी बोहरा
पता: मझेड़ा, नैनीताल, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 81713 71321
ईमेल: [email protected]

© 2022, Kumaun Vani (कुमाऊँ वाणी)
Get latest Uttarakhand News updates in Hindi
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top