भीमताल।ग्रामीण क्षेत्रो में मजबूत रहने वाली भाजपा को इस बार पंचायत चुनाव में अधिकांश सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है।जिसका असर अब आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में भी पड़ सकता है।नैनीताल जनपद के भी अधिकांश सीटो पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है।अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी कड़ा मुलाबला देखने को मिला सकता है।वही नैनीताल व भीमताल विधानसभा में निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस का पंचायत चुनाव में भी काफी अच्छा प्रदर्शन रहा।बता दे कि नैनीताल भवाली व भीमताल तीनो नगर पालिकाओं में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा था।आगे से पढ़े भाजपा कहा कहा से हारी….
रामड़ी आनसिंह पनियाली जिला पंचायत सीट से भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को निर्दलीय प्रत्याशी छवि कांडपाल ने 2511 मतों से हरा दिया है।जो एक बड़ी हार मानी जा रही है।वही भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की बहू भी चुनाव हार चुकी है।मेहरागांव सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जिशान्त कुमार ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंबा आर्य को हराया,धारी ब्लॉक के तल्ली दीनी सीट से पूनम बिष्ट ने भाजपा प्रत्याशी जीवन बर्गली को हराया,ज्योलीकोट-खुर्पाताल सीट से निर्दलीय प्रत्याशी देवकी बिष्ट ने भाजपा प्रत्याशी आशा गोस्वामी को 1850 मतों से हराया,मल्ला ओखलकांडा से प्रमोद कोटलिया ने बीजेपी के हेम सुयाल को हराया।रामगढ़ ब्लॉक के सूपी सीट से पुष्पा नेगी ने भाजपा के प्रत्याशी को हराया,जंगलियागांव सीट से निर्दलीय प्रत्याशी विपिन जंतवाल ने भाजपा प्रत्याशी अनिल चनोतिया को हराया।अमृतपुर सीट से निर्दलीय हेमा भट्ट ने भाजपा प्रत्याशी भावना रजवार को करारी शिकस्त दी है।यहां पर भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रही।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
