पिथौरागढ़।नेपाल के बैतड़ी जिले में पिथौरागढ़ से सटे बॉर्डर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में नेपाल मूल के 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, बस में सवार अधिकांश लोग पिथौरागढ़ से नेपाल बारात में गए थे। पहाड़ी और संकरे रास्ते पर यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




