धर्म-संस्कृति

राशिफल जुलाई 2025:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी बता रही है क्या कहती है आपकी राशि कैसी रहेगी ग्रहों की चाल

ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी ने बताया कि जुलाई 2025 में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे–पर्वतीय क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा, मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ की संभावना है, तीव्र हवा के साथ उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार, उड़ीसा, गुजरात, राजस्थान में वर्षा होने की संभावना।आईए जानते हैं सभी बारह राशियों पर जुलाई 2025 में ग्रहों की चाल कैसी रहेगी……

1–मेष राशि–मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। संपत्ति में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से धनार्जन के पूर्ण योग बन रहे हैं। व्यावसायिक साझेदारों द्वारा कार्य में पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। कुटुंब में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण बीतेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से चिंतित रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/संपन्न हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय उत्तम है। वेतन वृद्धि तथा पदोन्नति के पूर्ण योग बन रहे हैं। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। हड्डियों नसों से संबंधित समस्या तथा नेत्र विकार होने की संभावना। यात्राएं सफल रहेगी। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें, हर शनिवार को शनि के चरणों में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, काली वस्तुएं दान करें। जरूरतमंदों की सहायता करें तथा शनि के चरणों में बैठकर शनिवार को इस मंत्र का जाप करें–ॐ शनि शनिस्चराये नम:

2–वृषभ राशि–वृषभ राशि के जातकों के लिए जुलाई 2025 उत्तम फल कारक रहेगा। व्यापार के लिए समय अत्यंत शुभ है। नए कार्य में पूंजी निवेश धन लाभ देगा। भूमि भवन क्रय के योग बन रहे हैं। भौतिक साधनों में धन खर्च होगा। माता-पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। कुटुंबुजनों के मध्य सौहार्द पूर्ण माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। लंबे समय से राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है, स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त हो सकता है। यात्राएं सफल रहेंगी। धार्मिक यात्राएं हो सकती है। लाभ हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें, शुक्रवार को चीनी दान करें,ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः।मंत्र का प्रतिदिन प्रात जाप करें।

3–मिथुन राशि–मिथुन राशि के जातकों के लिए जुलाई 2025 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव के उपरांत भी मासान्त में आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय में नया पूंजी निवेश करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। आय से अधिक धन खर्च परेशानी का कारण बनेगा। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। माता-पिता तथा कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। लंबे समय से राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को परिश्रम के उपरांत सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें ॐ घृणि सूर्याय नमःका प्रतिदिन जाप करें, गणपति अथर्वशीर्ष पढ़ें ॐ श्री सिद्धिविनायकाय नमः का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

4–कर्क राशि–कर्क राशि के जातकों के लिए जुलाई 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नए व्यवसाय में निवेश हेतु समय उत्तम है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें, वाणी संयमित रखें। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल है। कार्य स्थल पर सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ प्रतिदिन शिवजी को 11 लोटा जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, सोमवार तथा पूर्णिया का उपवास रखें।ॐ श्रीकंठाय नम:का प्रतिदिन 108 बार जाप करें। 

5–सिंह राशि–सिंह राशि के जातकों के लिए जुलाई 2025 सामान्य फलकारक रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक साझेदारों के मध्य वित्त संबंधी लेनदेन को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पैतृक संपत्ति से धनार्जन हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कुटुंब जनों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामलों में विलंब उत्पन्न होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय सामान्य है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, अस्थि रोग तथा नेत्र रोग के कारण परेशानी उत्पन्न होगी। यात्राएं कष्ट दी रहेगी लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। प्रतिदिन 108 बार ॐ हं हनुमत्ये नमो नमः मंत्र का जाप करें। शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें। 

6–कन्या राशि–कन्या राशि के जातकों के लिए जुलाई 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार हेतु समय उत्तम है। व्यवसाय में नया पूंजी निवेश धन लाभ देगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। कुटुंब जनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। घर में धार्मिक अनुष्ठान संभव है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय सामान्य है  स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। गणपति अथर्वशीर्ष पढ़ें तथा बुधवार को गणेश जी को 108 दूर्वा अर्पित करें,ॐ श्री सिद्धि विनायकाय नमःका प्रतिदिन 27 बार जाप करें। 

यह भी पढ़ें 👉  महेंद्र भट्ट दूसरी बार बनने जा रहे है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किसी ने नही किया नामांकन,निर्विरोध चुने जाएंगे दूसरी बार अध्यक्ष

7–तुला राशि–तुला राशि की जातकों के लिए जुलाई 2025 उत्तम फल कारक रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए लक्ष्य प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में नया पूंजी निवेश अत्यंत लाभदाई रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। कुटुंब जनों से पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। मन प्रफुल्लित रहेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है। शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित हो सकता है। राजकीय पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय उत्तम है। पदोन्नति तथा वेतन वृद्धि के पूर्ण योग बन रहे हैं। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, प्रतिदिन गणपति अथर्वशीर्ष पढ़ें, शुक्रवार को चीनी दान करें तथा सरस्वती वंदना करें, देवी सरस्वती के इस मंत्र का प्रतिदिन 27 बार जाप करें –सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि।विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा’।।

8–वृश्चिक राशि–वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जुलाई 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक साझेदारों द्वारा व्यवसाय में विशेष रुचि देखने को मिलेगी, जिससे कि धन लाभ होगा। पैतृक संपत्ति से धनार्जन के पूर्ण योग बन रहे हैं। माता-पिता का सहयोग प्राप्त करेंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। कुटुंबुजनों के मध्य सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव के उपरांत भी अंततः आनंद की अनुभूति करेंगे। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रह सकते हैं। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को अत्यधिक प्रयास के उपरांत सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए सामान्य समय है। धार्मिक यात्राएं संपन्न हो सकती हैं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें, प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा पढ़े।ॐ ऐं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नमः’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें। 

9–धनु राशि–धनु राशि के जातकों के लिए जुलाई 2025 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नए व्यापार में निवेश हेतु समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। कुटुंब में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा।प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। आय से अधिक व्यय तनाव दे सकता है अतः खर्चो पर नियंत्रण रखें । प्संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में विशेष रुचि लेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। यात्राएं कष्टकारी हो सकती हैं, वाहन सावधानी से चलाएं। शनिवार को लंबी यात्रा यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती पढ़ें, शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलितकरें।ॐ ह्रां ह्रीं रां रामाय नमःका प्रतिदिन 108 बार जाप करें। 

10–मकर राशि–मकर राशि के जातकों के लिए जुलाई 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में सामान्य सफलता प्राप्त करेंगे। नया कार्य करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कुटुंब जनों के मध्य मामूली विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है  राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा वर्ग हेतु सामान्य समय है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धार्मिक यात्राएं संपन्न हो सकती हैं। लाभ हेतु प्रातः सूर्य नमस्कार करें, सूर्य को जल अर्पित करें, बड़े बुजुर्गों के चरण स्पर्श करें, मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें, प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करें –ॐ नमो भगवते हनुमते नम:’।। 

11–कुंभ राशि–कुंभ राशि के जातकों के लिए जुलाई 2025 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में नया निवेश आंशिक लाभ देगा। संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं रह सकती हैं। कुटुंबुजनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है, स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। यात्राएं सफल रहेंगी। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का सायं काल प्रतिदिन पाठ करें, मंगलवार को हनुमान जी के चरणों में सिंदूर व लड्डू अर्पित करें। हर शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें,काली वस्तुएं दान करें, वृद्ध आश्रम में भोजन तथा जल की व्यवस्था करें,‘नीलांजना समाभासं रविपुत्रम यमराजन। छाया मार्तंड संभुतम, तम नमामि शनैश्चरम’। मंत्र का शनिवार को शनि के चरणों में 23 बार जाप करें। 

12–मीन राशि–मीन राशि के जातकों के लिए जुलाई 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव के उपरांत मासान्त में आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व कुटुंब जनों से विचार विमर्श अवश्य करें। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। नया वाहन क्रय के योग बन रहे हैं। माता-पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कुटुंबुजनों के मध्य माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग में कटुता रह सकती है।संतान के प्रति चिंता बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रह सकते हैं। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। शत्रु प्रबल रहेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए सामान्य समय है, स्थानांतरण के योग बन रहे हैं, तथा कार्य स्थल पर विवाद उत्पन्न हो सकता है, क्रोध पर नियंत्रण रखें। यात्राएं कष्टकारी रह सकती हैं अतः धैर्य से वाहन संचालित करें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। मंगलवार को सुंदरकांड पढ़े। प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें।जरूरतमंदों की सहायता करें। ॐ शनि शनिस्चराये नमः’ मंत्र का शनिवार को 108 बार जाप करें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem?

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet.

About

Kumaun vani (कुमाऊं वाणी) देवभूमि उत्तराखंड के कुमांउ व गढ़वाल के गांव-गधेरों की समस्याओ, ताजा खबरों व विलुप्त हो रही कुमांउनी व गढ़वाली संस्कृति को उजागर करने का एकमात्र डिजिटल माध्यम है। अतः आप भी अपने विचार व अपने क्षेत्र की समस्याओं व समाचारों को प्रकाशित करने के लिए हमसे [email protected] तथा दूरसंचार व व्हाट्सएप नम्बर 8171371321 पर सम्पर्क कर सकते है।

(खबरों की विश्वसनीयता ही हमारी पहचान है)

संपादक –

नाम: हिमानी बोहरा
पता: मझेड़ा, नैनीताल, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 81713 71321
ईमेल: [email protected]

© 2022, Kumaun Vani (कुमाऊँ वाणी)
Get latest Uttarakhand News updates in Hindi
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top