धर्म-संस्कृति

राशिफल अगस्त माह:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी बता रही है कैसा रहेगा 12 राशियों पर ग्रहों का प्रभाव

1–मेष राशि–मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए व्यवसाय में निवेश आंशिक धन लाभ देगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। कुटुंबुजनों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। जीवन साथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित हो सकता है। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, अस्थि रोग तथा उदर रोग कष्ट देंगे। वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है अतः वाहन संचालित करते समय धैर्य का परिचय दें। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा तथा बजरंग बाण पढ़ें। शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, वृद्ध आश्रम में भोजन तथा जल की व्यवस्था करें, जरूरतमंदों की सहायता करें, ‘ॐ शन शनिस्चराये नमः’ का शनिवार को 108 बार शनि मंदिर में जाप करें।

2–वृषभ राशि– वृषभ राशि के जातकों के लिए अगस्त 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक साझेदारों पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु पराजित होंगे। संपत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। नया भवन निर्माण हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कुटुंब जनों के मध्य सौहार्द पूर्ण माहौल देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग में कटुता आ सकती है, वाणी पर संयम रखें, क्रोध करने से बचें । विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। लंबे समय से राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय उत्तम है। पदोन्नति के पूर्ण योग तथा कार्य स्थल पर सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें तथा प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’।। मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

3–मिथुन राशि– मिथुन राशि के जातकों के लिए अगस्त 2025 सामान्य फलकारक रहेगा व्यापार में उतार-चढ़ाव के बाद भी मासान्त तक आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। नए व्यवसाय में निवेश करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। आय से अधिक धन खर्च कुटुंब जनों के मध्य तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है, अतः सोच विचार कर ही धन खर्च करें। माता-पिता से सहयोग /आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधु रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रहेंगे तथा शिक्षा केंद्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। न्यायालय संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। कुटुम्ब में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो सकते है। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल नहीं है कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें, गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। ‘ॐ श्री सिद्धि विनायकाय नमः‘ का जाप करें। 

4–कर्क राशि– कर्क राशि के जातकों के लिए अगस्त 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में नया पूंजी निवेश आर्थिक लाभ देगा। पैतृक संपत्ति से धनार्जन के पूर्ण योग। कुटुम्ब जनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। मन प्रफुल्लित रहेगा भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है, शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करेंगे। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यवसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, शिव आराधना करें, शिवजी को 11 लोटा जल अर्पित करें, ‘नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय’ ।। मंत्र का प्रतिदिन 27 बार जाप करें।

5–सिंह राशि– सिंह राशि के जातकों के लिए अगस्त 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नए व्यवसाय में पूंजी निवेश धन लाभ देगा। व्यापार हेतु शीघ्रता में लिया गया निर्णय हानिकारक सिद्ध हो सकता है। शत्रु पराजित होंगे। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थी वर्ग हेतु समय अनुकूल है। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय उत्तम है पदोन्नति तथा वेतन वृद्धि के पूर्ण योग हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा अस्थि, नेत्र रोग संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी। यात्राएं कष्टकारी रहेंगी। वाहन सावधानी से चलाएं। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें। सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें, शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें, जरूरतमंदों की सहायता करें। ‘ॐ ऐं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नम:’  का प्रतिदिन 108 बार जाप करें। 

6–कन्या राशि– कन्या राशि के जातकों के लिए अगस्त 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार के परिपेक्ष से समय अत्यंत शुभ है। पैतृक संपत्ति से धनार्जन हो सकता है। संपत्ति विस्तार हो सकता है। नया वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। माता पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। प्रेम प्रशंगों में कटुता आ सकती अतः धैर्य का परिचय दें। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित हो सकता है। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को अत्यधिक प्रयास करने से सफलता प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल है, कार्य स्थल पर सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे, उच्च रक्तचाप से पीड़ित रह सकते हैं यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। ‘ॐ श्री सिद्धिविनायकाय नमः’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

यह भी पढ़ें 👉  क्षेत्र पंचायत:मंगोली गहलना से मुकेश मेहरा ने दर्ज की जीत 21 साल की उम्र में बने बीडीसी

7–तुला राशि– तुला राशि के जातकों के लिए अगस्त 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में अनेक सफलताएं प्राप्त होगी। व्यवसाय में नया निवेश करने हेतु उत्तम समय है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। शत्रु पराजित होंगे। माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से चिंतित रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय सामान्य है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। धार्मिक यात्राएं संपन्न हो सकती हैं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें, ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें। 

8–वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अगस्त 2025 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। नया भवन निर्माण के पूर्ण योग बन रहे हैं। आय से अधिक व्यय कुटुंब में तनाव उत्पन्न करेगा अतः संयमित रूप से धन खर्च करें। कुटुम्बजनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी पक्ष के लिए समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य रहेगा। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती पढ़ें। ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’ मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

9–धनु राशि–धनु राशि के जातकों के लिए अगस्त 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार के लिए समय अति उत्तम है।  आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नए व्यवसाय में पूंजी निवेश आंशिक रूप से धन लाभ देगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। कुटुम्बजनों,भाई/ बंधुओं से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में जुड़े हुए जातक, पत्रकार, बुद्धिजीवियों को यश प्राप्त होगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल है। पदोन्नति तथा स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें, हर शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें। जरूरतमंदों की सहायता करें। ‘ॐ हं हनुमते नमः’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

10–मकर राशि–मकर राशि के जातकों के लिए अगस्त 2025 मध्यम फल कारक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नया व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। आय से अधिक व्यय कुटुंब में तनाव उत्पन्न करेगा। शत्रु प्रबल रहेंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रहेंगे। न्यायालयीय संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। उच्च रक्तचाप तथा हृदय संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु रुद्राष्टकम का पाठ करें। शिवजी की 11 लोटा जल अर्पित करें। प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा तथा बजरंग बाण पढ़ें।  ‘ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा’ मंत्र से जप/ हवन करें। 

11–कुंभ राशि–कुंभ राशि के जातकों के लिए अगस्त 2025 उत्तम फल कारक रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में अनेक सफलताएं प्राप्त करेंगे। व्यापार में नया पूंजी निवेश आर्थिक लाभ देगा। संपत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नया वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। कुटुंब जनों के मध्य सौहार्द पूर्ण माहौल देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रशंगों में मिठास रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अनुकूल है पदोन्नति तथा वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें। ‘ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः’ का शनिवार को जप करें। 

 12–मीन राशि–मीन राशि के जातकों के लिए अगस्त 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। नया व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। कुटुंबजनों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को अत्यधिक परिश्रम के उपरांत ही सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित हो सकता है। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। शत्रु पराजित होंगे। घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। कार्य स्थल पर सहकर्मियों से व्यर्थ विवाद करने से बचें। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी।  स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, रक्त विकार, उच्च रक्तचाप से पीड़ित रह सकते हैं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती पढ़ें, प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि मंदिर में शनिवार को चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें। जरूरतमंदों की सहायता करें। वृद्ध आश्रम में अन्न/जल दान करें। ‘नीलांजना समाभासं रविपुत्रम यमराजन।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem?

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet.

About

Kumaun vani (कुमाऊं वाणी) देवभूमि उत्तराखंड के कुमांउ व गढ़वाल के गांव-गधेरों की समस्याओ, ताजा खबरों व विलुप्त हो रही कुमांउनी व गढ़वाली संस्कृति को उजागर करने का एकमात्र डिजिटल माध्यम है। अतः आप भी अपने विचार व अपने क्षेत्र की समस्याओं व समाचारों को प्रकाशित करने के लिए हमसे [email protected] तथा दूरसंचार व व्हाट्सएप नम्बर 8171371321 पर सम्पर्क कर सकते है।

(खबरों की विश्वसनीयता ही हमारी पहचान है)

संपादक –

नाम: हिमानी बोहरा
पता: मझेड़ा, नैनीताल, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 81713 71321
ईमेल: [email protected]

© 2022, Kumaun Vani (कुमाऊँ वाणी)
Get latest Uttarakhand News updates in Hindi
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top