धर्म-संस्कृति

भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे द्वारा बुजुर्ग महिलाओं को किया गया सम्मानित

भवाली: भवाली स्थित गजराज होटल में व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया l। इस दौरान भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने आशा कार्यकर्ती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बुजुर्ग महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने बताया कि व्यवस्थता व होली पर्व के कारण 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका। जिसके चलते आज भवाली गजराज होटल में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने पर आंगन बाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही क्षेत्र की बुजुर्ग महिलाओं को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ध्येय संस्था की संस्थापक पूजा जोशी ने छात्रों व महिलाओ को निशुल्क वितरित किए कंप्यूटर व सिलाई मशीनें

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे द्वारा आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम की सराहना की साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गरीबो, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए अध्यक्ष नरेश पांडे हमेशा तत्पर रहते है और हर संभव सहायता करते है। जो अत्यंत सराहनीय है।

इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीमा बिष्ट, तुलसी बिष्ट, खष्टी बिष्ट, रंभा साह, लीला अधिकारी, सीमा साह, हेमा कनवाल, दीपा कनवाल, इंदु बाला, मोहन बिष्ट, चंदू तिवारी, नीमा गोस्वामी, पूजा टम्टा,कमला चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page