धर्म-संस्कृति

नैनी महिला जागृति संस्था का होली समापन समारोह

नैनीताल। बीते 10 फरवरी से नैनी महिला जागृति संस्था द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था जिसका शुक्रवार को नगर के मल्लीताल स्थित नैना देवी धर्मशाला में किया गया इस दौरान महिला होली दलों द्वारा होली गीत गाए तथा उन पर नृत्य किया गया। इस दौरान मेविल माउंटरोज महिला समिति द्वारा दाना-काना में फूली ग बुरांश का फूल..बांके बिहारी तुझे देखकर तथा मां पाषाण देवी महिला होली ग्रुप द्वारा अवध पूरी होली खेलन आये..रंग खेले श्री रघुवीर जानकी…. आदि होली गीतों पर कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं संस्था द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हेमा पांडे व जिला पाली वालों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन चंचला बिष्ट ने किया।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  राहुल जोशी बने सेवा पखवाड़ा मंडल संयोजक

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष मंजू रौतेला,सुमन सह,रजनी चौधरी,चंद्रा पंत, भगवती सुयाल,भावना रावत,मुन्नी भट्ट,गीता साह,जानकी बिष्ट,नंद कुमार आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page