राजनीति

बेतालघाट में भाजपा मंडल कार्यसमिति का हुआ आयोजन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

बेतालघाट: सोमवार को मिनी स्टेडियम बेतालघाट में भारतीय जनता पार्टी मंडल बेतालघाट की प्रथम कार्यसमिति का आयोजन किया गया। कार्यसमिति मंडल अध्यक्ष नंदी खुल्बे की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।

इस दौरान मुख्य पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अतिथि बीना आर्य, मंडल प्रभारी रमेश सुयाल, सचिन गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य और पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन व पार्टी को मजबूत करने का आह्वाहन किया। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि नकल विरोधी अध्यादेश लाकर सरकार ने सख्त कदम उठाया है। तमाम महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राज्य के विकास के लिए गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा व पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वाहन किया गया। साथ ही कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए।

इसी के साथ मुख्य वक्ता के रूप में राजेंद्र जैडा, दिलीप बोरा, हरीश भट्ट, सचिन गुप्ता, प्रवीण पड़लिया, दिनेश रावत ने पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के महत्व, G 20 की अध्यक्षता पर सरकार की उपलब्धि और जोशीमठ आपदा पर सरकार की रणनीति और कार्यवध्ता, सरल ऐप के उपयोग, नकल विरोधी अध्यादेश और राजनीतिक प्रस्ताव के विषय ने जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री विजय कुमार और महामंत्री मनोज पड़लिया द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के जन्मदिवस पर केक काटकर चलाया स्वच्छता अभियान

इस दौरान मंडल बेतालघाट की नवगठित कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, मंडल मंत्री, मीडिया प्रभारी, आईटी संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी और समस्त मोर्चों के नव मनोनित मंडल मोर्चा अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।

साथ ही इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल कार्यकारिणी सदस्य और मातृशक्ति ने कार्यसमिति में उपस्थित रहे।

To Top

You cannot copy content of this page