स्वास्थ्य

धारी गुनियालेख में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

धारी। हीलिंग होम वैली चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुनियालेख में एक दिवसीय कैम्प लगाया गया। जिसमें दिल्ली से आये डॉ द्वारा नशों के दर्द की जांच व दवाइयां वितरित की। ट्रस्ट द्वारा लगाया गया कैम्प निशुल्क था। कैम्प में लगभग 53 लोगों की जांच की गई। जोड़ो में और नशों के इलाज के लिए डॉ अश्विनी कुमार सैनी ने लोगों को कई सुझाव दिये। अपने खान पान में सावधानी रखने के लिए भी कहा। जिला पंचायत सदस्य सागर पांडे ने ट्रस्ट से आये हुए डॉक्टर  शेली  और जगदीश  का धन्यवाद किया। जिनकी वजह से कई जोड़ो के दर्द के और नशों के दर्द से पीड़ित लोगों का इलाज गांव में ही हो सका। डॉ अश्विनी कुमार सैनी ने कई लोगों का गंदा खून निकाल कर आपरेशन भी किया। जिनसे कई लोगों को राहत मिली। कैम्प में सहयोग देने के लिए गिरीश चन्द्र बेलवाल, रमेश मेजर, नीरज कुमार, जीवन पोड़ियाल, कैलाश चन्द्र शर्मा, लीलावती देवी, इंद्रा देवी, प्रधनाध्यपक  शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आज है पार्श्व परिवर्तनी एकादशी:भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा का है विधान: ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी
To Top

You cannot copy content of this page