स्वास्थ्य

नगर पालिका परिसर में कर्मचारियों के लिए लगाया गया स्वास्थ्य शिविर,पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने किया उद्घाटन

नैनीताल। नगर पालिका ने सफाई कर्मचारियों नगर निका यकर्मचारियों समेत स्थानीय लोगों  के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर में कर्मचारियों के साथ-साथ  स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया बदलते मौसम पालिका कर्मचारियों के पास समय का अभाव को देखते हुए उनके लिए पालिका प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें अब तक करीब 50 से अधिक लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा चुके हैं।शिविर में कर्मचारियों के ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय संबंधी बीमारी व अन्य बीमारियों का परीक्षण किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी मेला:ठेकदार का मानवीय चेहरा देख दुकानदार हुए भावुक:देखे वीडियो

इस दौरान अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्रा, सभी सभासद,हिमांशु चंद्रा दीपराज, शिवराज सिंह नेगी, मोहन सिंह चीलवाल, ईश्वर बहुगुणा, रितेश कपिल, धर्मेश प्रसाद सोनू सहदेव रवि सौदा विक्की सिलेलान आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page