नैनीताल

हरेला पर्व पखवाड़ा: भाजपा ने सूखाताल में किया पौधरोपण


नैनीताल। हरेला पर्व पखवाड़ा के तहत पूर्व शिक्षा मंत्री तथा गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूखाताल क्षेत्र में पौधरोपण किया गया।

मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने बताया कि सूखा लताल क्षेत्र में बाज,खरस्यू,देवदार व सुरई आदि के करीब दो दर्जन पौधे रोपित किए।

विधायक अरविंद पांडे ने बताया कि हरेला पर्व व प्रकृति संरक्षण के लिए भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश के हर बूथ में कम से कम 20 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। उंन्होने लोगो से भी पौधरोपण व उनके संरक्षण का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल जोशी बने सेवा पखवाड़ा मंडल संयोजक

इस दौरान विवेक साह, विजयलक्ष्मी थापा, विश्वकेतु,विमला अधिकारी, सभासद कैलाश अधिकारी,आशु उपाध्याय, भूपेंद्र बिष्ट,कुंदन नेगी,दीपक जोशी,गोपाल कार्की,रचित तिवारी,मनोज पांडे,हेमलता पांडे,उमेश गड़िया,रोहित भाटिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page