कुमाऊँ

हंस फाउंडेशन ने किए 250 जरूरतमंदों को कंबल वितरित

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने हंस फाउंडेशन के सहयोग से 250 निर्धन लोगों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि विधायक सरिता आर्या व विशिष्टअतिथि आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे द्वारा निर्धन लोगों को कंबल वितरित किए गए।

इस दौरान पदमश्री अनूप शाह, लेक सिटी अध्यक्ष रानी साह, सचिव दीपिका बिनवाल, उपाध्यक्ष प्रेमा अधिकारी,  पद्मन सिंह,हेमंत बिष्ट, सीओ विभा दीक्षित, गीता साह,पल्लवी गहतोड़ी कविता त्रिपाठी,  गिरीश रंजन तिवारी, जीवंती भट्ट, रेखा जोशी, अमिता शाह,हेमा भट्ट, सरस्वती खेतवाल, रेखा त्रिवेदी, ज्योति वर्मा, रमा भट्ट,दीपा रौतेला, संजय शाह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम  संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आगे भी जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एक देश एक चुनाव केवल ध्यान भटकाने का भाजपाई मुद्दा:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य
To Top

You cannot copy content of this page