शिक्षा

गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली में मनाया गया पृथ्वी दिवस


गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में पृथ्वी दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पर विद्यालय में एक सभा आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता पर्यावरणविद जगदीश सिंह नेगी ने किया । उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्प पौधा लगाकर किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा बर्गली ने पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने पृथ्वी पर बदलते पर्यावरणीय दशाओं का मनुष्य पर पड़ने वाले प्रभाव पर अपने विचार रखें। इस अवसर पर पृथ्वी को बचाने के लिए मानव के योगदान पर अनेक विचार रखे गए। आपदा प्रबंधन के विशेषज्ञ नीरज जोशी ने वन और जल के महत्व पर विचार रखें। वहीं पर्यावरणविद आयूष गुप्ता ने पृथ्वी पर होने वाले परिवर्तनों पर मनुष्य की भूमिका व्याख्यान प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिन पर क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन

जगदीश नेगी ने प्रदूषण के कारणों पर विचार रखते हुए समय रहते मनुष्य को अपनी जिम्मेदारियां समझने का आह्वान किया। कक्षा 12 की छात्राओं ने भी पृथ्वी दिवस पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों सहित शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर धरती को बचाने की प्रतिज्ञा ली।

इस दौरान ललित लोहनी, शिवेंद्र सिंह नेगी, रामपाल सिंह यादव, गोपाल राम सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा छात्रों को मिष्ठान वितरित किया गया।

To Top

You cannot copy content of this page