शिक्षा

राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल ने की शत-प्रतिशत पदोन्नति की मांग

राजकीय शिक्षक संघ जिला नैनीताल कार्यकारिणी की प्रधानाचार्य एवं अन्य पदोन्नति हेतु एक आवश्यक बैठक आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में आयोजित की गई ।

जिसमें वक्ताओं ने एक स्वर में सभी पदों को शत प्रतिशत पदोन्नति के माध्यम से भरने की बात कही । 

जिला अध्यक्ष नैनीताल डॉ० विवेक पाण्डेय ने कहा कि, प्रधानाचार्य के पदों को पूर्व की भांति शत प्रतिशत पदोन्नति से भरा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि, पदोन्नतियां काफी समय से लंबित पड़ी हुई है।  विभाग व शासन को पदोन्नति के समाधान को गंभीरता से खोजते हुए सभी स्तरों पर पदोन्नति करनी चाहिए तथा हाई स्कूल हेड मास्टर की पदोन्नति कर तत्काल उन्हें तदर्थ प्रमोशन इंटर प्रधानाचार्य हेतु देना चाहिए, साथ ही सेवा नियमावली को संशोधित करते हुए इसकी समय सीमा को 5 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष करना चाहिए। अधिक छात्र संख्या वाले राजकीय इंटर कॉलेज में उप प्रधानाचार्य के पद सृजित किए जाने चाहिए।

जिला मंत्री नैनीताल नमिता पाठक ने कहा कि, पहले विभाग व शासन रुकी हुई समस्त पदोन्नति को सुचारू करें व नियमावली में शिथलीकरण करें। वर्तमान समय में किए जा रहे प्रयासों को उन्होंने केवल संवर्गों को आपस में टकराने का विभागीय नाटक करार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश शनिवार को भी स्कूलो में अवकाश घोषित

बैठक में जिन वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए उनमें उपाध्यक्ष श्री गिरीश जोशी,उपाध्यक्ष संगीता जोशी, संयुक्त मंत्री रश्मि पांडे , संगठन मंत्री गिरीश कांडपाल , कार्यालय मंत्री भुवन चंद्र पांडे , जनपद मीडिया प्रभारी गौरीशंकर कांडपाल, पूर्व मंडलीय मंत्री डॉ कन्नू जोशी , पूर्व मंडलीय संगठन मंत्री पुष्पेश सांगा ,ब्लॉक अध्यक्ष हल्द्वानी मदन गिरी गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष ओखलकांडा हेम जोशी, ब्लॉक मंत्री ओखलकांडा भास्कर पांडे, ब्लॉक मंत्री रामगढ़ मनीष त्रिपाठी, महेश जोशी, प्रेम कांडपाल, डॉ प्रमोद भट्ट , रविंद्र गुरूरानी, गिरीश पनेरु, रमेश त्रिपाठी, ममता जोशी पाठक ,शोभा मनराल, अमर सिंह बिष्ट, प्रकाश जोशी आदि उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेक पांडेय तथा संचालन गिरीश कांडपाल ने किया।

To Top

You cannot copy content of this page