कुमाऊँ

सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में रही नाकाम:पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट

भवाली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को वर्ष 2023– 24 के लिए आम बजट पेश किया। भवाली निवासी पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने कहा की केन्द्र सरकार द्वारा शिक्षा बजट घटाकर 2.64 प्रतिशत से 2.5 प्रतिशत करना एवं स्वास्थ्य बजट घटाकर 2.2 प्रतिशत से 1.98 प्रतिशत करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ सदस्य खष्टी बिष्ट ने कहा कि बजट में बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा, मंहगाई, और छोटे मझोले उद्योगों के अस्तित्व पर उत्पन्न हुए संकट के लिये कुछ भी नहीं है। जबकि कृषि, पब्लिक हेल्थ, शिक्षा, मनरेगा, फूड सिक्योरिटी व सामाजिक सरोकारों, जन कल्याण के बजट आवंटन पिछले वर्ष की तुलना में कम किए गए है जो किसान-मजदूर, गरीबों, पिछड़ों, दलितों आदिवासियों के लिए खतरे की घंटी है।

यह भी पढ़ें 👉  इंसानियत की मिसाल नंदा देवी महोत्सव:डोला भृमण में मुस्लिम भाइयों ने भी की सेवा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ सदस्य खष्टी बिष्ट ने कहा कि आम बजट से गरीब वर्ग एवं मध्यम वर्ग हताश हुआ है। आम बजट में गरीब मजदूरों की रोजगार स्कीम मनरेगा जैसी प्राण दायिनी स्कीम का बजट 73000 करोड़ से घटाकर 60,000 करोड़ हुआ।
उन्होंने कहा केंद्रीय बजट से निराशा हुई है। बजट में गरीबों की अनदेखी की गई है। वहीं देश के किसानों एवं मजदूर तबके को भी निराश किया है। आज महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम रही।

To Top

You cannot copy content of this page