शिक्षा

जीजीआईसी द्वाराहाट से सेवानिवृत्त होने पर शिक्षिका हेमा त्रिपाठी को दी गयी भावपूर्ण विदाई

अल्मोड़ा।जीजीआईसी.द्वाराहाट की शिक्षिका हेमा त्रिपाठी को उनके अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर शनिवार को विद्यालय में भावपूर्ण विदाई दी गयी।द्वाराहाट में उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान विद्यालय के विकास एवं उन्नयन के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विदाई के अवसर पर सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दी एवं भावी जीवन एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए मंगलकामना की।आगे पढ़ें….

प्रधानाचार्या सोनिका नेगी एवं समस्त शिक्षिकाओं के द्वारा पुष्प गुच्छ,विदाई पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किये गए। इस अवसर पर लता अधिकारी, माया मेहरा , डॉ मंन्जू रावत, आलिया सैफी,दीपा घुघत्याल,अनीता कोठारी,रेनू जोशी,प्रेमा जोशी,रेनू तिवारी, सुरभि पंत,चित्रा पांडेय, दीपा उपाध्याय, प्रवीणा, दीपांशु रौतेला, पूरन फुलारा सहित सम्पूर्ण विद्यालय परिवार एवं भगवती पाठक, रा.शि. संगठन द्वाराहाट के अध्यक्ष प्रकाश जोशी, बी.एस. अधिकारी, जोधा सिंह बिष्ट, अनिल चौधरी, त्रिभुवन उपाध्याय एवं डी डी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आदेश जारी 17 तक चलेगा मेला 19 तक करना होगा परिसर को पूरा खाली अन्यथा दो लाख का जुर्माना
To Top

You cannot copy content of this page