नैनीताल।बीते लंबे समय से नगर पालिका व विद्युत विभाग के बीच विवाद चल रहा है जिसको लेकर कई बार विद्युत विभाग नगर की स्ट्रीट लाइटों को काट चुका है।वही इसी मुद्दे को लेकर सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव सोनू सहदेव ने विद्युत विभाग को ज्ञापन देते हुए कहा है कि विद्युत विभाग द्वारा 15 मार्च तक बकाया जमा करने की मांग की है अन्यथा फिर से स्ट्रीट लाईट बन्द कर दी जाएगी। अगर ऐसा होता है तो शहर में फिर से अंधकार हो जाएगा जिससे लोगों का जीवन पहले की भांति अस्त व्यस्त हो सकता है। साथ ही यह पर्यटन नगरी भी है जिससे पर्यटकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे नगर पालिका की छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए विद्युत विभाग द्वारा इस समस्या को दूर करने के लिए उचित कदम उठाया जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




