
नैनीताल।केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा पूरे देश में सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर गोष्ठी का आयोजन कर रहा है वही बुधवार को राज्य अतिथि गृह में बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट,दिनेश खुल्बे विधायक सरिता आर्य,दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा,मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की,अरविंद पडियार व मनोज जोशी ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।आगे पढ़ें क्या कहा जिलाध्यक्ष ने…….

जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 11 सालों की उपलब्धियां गिनाई और उनको जनता तक पंहुचाने को कहा।कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को लेकर मोदी सरकार कार्य कर रही है।और हम सभी कार्यकर्ताओं का भी दायित्व है कि केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन,-जन तक पंहुचाया जाए।आगे पढ़ें कौन कौन रहा मौजूद……..

इस दौरान आनंद बिष्ट,रीना मेहरा,तारा राणा,सभासद लता दफौटी,मनोज जगाती,भगवत रावत,पूरन बिष्ट,गजाला कमाल,काजल आर्य,ज्योति ढोडियाल,दया किशन पोखरिया,मोहन नेगी,कैलाश रौतेला,हरीश राणा,मोहित साह,विक्रम राठौर,विक्रम रावत,मारुति साह,प्रो,ललित तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।















लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
