क्राइम

गरमपानी लेखागार को धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7 लोगो को जीवित दिखाकर हड़पी लाखो की पेंशन

गरमपानी: सोमवार को खैरना चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज द्वारा कोतवाली भवाली में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 409,420,467 के तहत दर्ज मुकदमे में धोखाधड़ी में संलिप्त अभियुक्त 43 वर्षीय संजय कुमार पुत्र त्रिलोक राम निवासी स्टाफ हाउस मल्लीताल को गिरफ्तार किया गया।

आरोप है कि अभियुक्त द्वारा पूर्व में कोषागार कौश्या कुटोली में लेखाकार के पद पर नियुक्त रहते हुए पद का दुरुपयोग कर 07 मृतक पेंशनरों की पेंशन को अपने खाते में लेकर लगभग 13,66,931/- रुपए के राजकीय धन का गबन किया गया था। जिस पर संबंधित विभागाध्यक्ष द्वारा अभियुक्त को प्रशासनिक आधार पर निलंबित कर कोषागार नैनीताल में संबद्ध किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक इंद्र आर्या ने लोगो को थिरकने पर किया मजबूर

वहीं कोतवाली भवाली में पंजीकृत धोखाधड़ी के मुकदमे में आरोपों की पुष्टि होने पर अभियुक्त को नैनीताल पुलिस द्वारा कोषागार परिसर नैनीताल से गिरफ्तार कर न्यायालय नैनीताल पेश में किया गया।

इस दौरान गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक गुलाब सिंह कंबोज, प्रभारी चौकी खैरना, कॉन्स्टेबल 22 राजेंद्र गोस्वामी, कांस्टेबल 847 प्रयाग जोशी शामिल थे।

To Top

You cannot copy content of this page