कुमाऊँ

तल्लीताल आवासीय क्षेत्रों में तेंदुए की आवाजाही से लोगों में ख़ौफ़

नैनीताल। तल्लीताल आवासीय क्षेत्रों में तेंदुए की आवाजाही से लोग डरे हुए हैं। लोगों की मांग के बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त शुुुुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार तल्लीताल मेविला कम्पाउंड में कई महीनों से शाम के समय तेंदुए की आवाजाही हो रही है। तेंदुआ लगातार क्षेत्र से कुत्तों को उठाकर ले जा रहा है। कई बार घरों के आसपास तेंदुए को देख लोगों में भय बना हुआ है। लोगों की लगातार मांग के बाद कई बार वन विभाग के कर्मचारियों  ने गश्त कर क्षेत्र में पटाखे जलाकर तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश की है। लेकिन उसके बाद भी तेंदुए की आवाजाही बन्द नहीं हो रही है। क्षेत्रीय निवासी कृष्ण कुमार का कहना है कि शाम के समय तेंदुआ दिखाई दे रहा है। बीते दिनों उनके घर के आगे तेंदुुए का आवाजाही से वह परेशान हैं। जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो चुका है। उन्होंने क्षेत्र में पिंजरा  लगाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि क्षेत्र में गश्त लगाकर 24 घंटे निगरानी की जा रही है। तेंदुए को जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क में मिट्टी के ढेर ने ले ली थी नैनीताल घूमने आए पांच छात्रों के की जान
To Top

You cannot copy content of this page