कुमाऊँ

पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने पोखराण का किया दौरा

बीते सोमवार को लोकतंत्र के महापर्व का उत्तराखंड में समापन हो चुका है और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न होने के बाद सभी प्रत्याशियों द्वारा लोगों का आभार व्यक्त किया जा रहा है।
पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष व निर्दलीय प्रत्याशी मनोज साह ने आज धारी ब्लॉक के पोखराण के भृमण के दौरान जीत का दावा करते हुए कहा कि भीमताल विधानसभा की जनता का उनको भरपूर समर्थन मिला है।
बता दे की भीमताल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा, कांग्रेस प्रत्याशी दान सिंह भंडारी, निर्दलीय प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सागर पांडे, यूकेडी प्रत्याशी राहुल जोशी व निर्दलीय मनोज साह के बीच मुख्य रूप से मुकाबला है।

यह भी पढ़ें 👉  एक देश एक चुनाव केवल ध्यान भटकाने का भाजपाई मुद्दा:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य
To Top

You cannot copy content of this page