चुनाव

खंस्यु में पूर्व काबिना मंत्री गोविंद बिष्ट ने भाजपा प्रत्याशी कैड़ा के लिए मांगे वोट


भीमताल। 14 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है वही भीमताल विधानसभा सीट से भी सभी राजनीतिक पार्टियों का प्रचार अभियान चरम सीमा पर पहुंच चुका है, भीमताल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा भी घर-घर जाकर अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं।


वही पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट भी अब राम सिंह के समर्थन में उतर चुके हैं, और ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं के जरिए भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटा रहे हैं आज गोविंद बिष्ट ने ओखलकांडा ब्लॉक के खंस्यु आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर राम सिंह कैड़ा के लिए समर्थन जुटाया

यह भी पढ़ें 👉  इंसानियत की मिसाल नंदा देवी महोत्सव:डोला भृमण में मुस्लिम भाइयों ने भी की सेवा
To Top

You cannot copy content of this page