खेल समाचार

भीमताल क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर

भीमताल। क्रिकेट एसोसिएशन भीमताल द्वारा मिनी स्टेडियम भीमताल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर द्वारा किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता के संयोजक एवं नगर पंचायत भीमताल के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चनौतिया द्वारा पुष्प गुच्छ एवं शॉल भेंट कर मुख्य अतिथि मनोज प्रभाकर का स्वागत किया गया। आगे पढ़ें

मनोज प्रभाकर ने कहा की इस छोटे से नगर में हो रही प्रतियोगिता से आने वाली पीढ़ी का खेलों की ओर रूझान बड़ेगा तथा आने वाले समय में देश को और बेहतरीन खिलाड़ी मिलेंगे। वही चनौतिया ने बताया कि बीते माह इसी मैदान में राष्ट्रीय स्तर की बॉलीबाल प्रतियोगिता के उपरान्त राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा की खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्थानीय युवाओं को हर आवश्यक मदद उपलब्ध करायी जायेगी। आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  संजय कुमार बने यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव

प्रतियोगिता का पहला मैच बीएसए भीमताल व मुक्तेश्वर महादेव क्रिकेट कल्ब के मध्य खेला गया। आगे पढ़ें

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भीमताल विजय बिष्ट, थानाअध्यक्ष विमल मिश्रा, सभासद रामपाल सिंह गंगोला, ललित मेहरा, भारत लोशाली, आशा उप्रेती शर्मा, भुवन पडियार, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज भट्ट, पुष्कर सिंह मेहरा, पुरन जोशी मोहित पडियार, अंकित भट्ट आदि मौजूद रहे।

पुष्पगुच्छ देकर पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर का स्वागत करते नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया
To Top

You cannot copy content of this page