कुमाऊँ

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

नैनीताल। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के 82 वे जन्मदिन को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भगत सिंह कोश्यारी ने स्कूल के छात्र छात्राओं को फोन पर  अपने जीवन में तरक्की करने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने कि। भाजपा कार्यकर्ताओं ने  कोश्यारी के जन्मदिन के मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छात्र छात्राओं को पुस्तकें,पठन पठान कि सामग्री समेत स्कूल यूनिफार्म वितरित करी। कार्यक्रम में आईएएस अधिकारी राहुल आनंद विशिष्ट अतिथि रहे जिन्होंने स्कूली छात्र छात्राओं को पठन-पाठन के सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में हाईकोर्ट के मुख्य स्थाई अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत  विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम के दौरान महामंत्री मोहित लाल साह, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, प्रधानाचार्य श्री जगदीश तिवारी, शांति मेहरा, विमला अधिकारी, सभासद नगर पालिका गजाला कमाल,तारा राणा, सागर आर्या, मधु बिष्ट, दया बिष्ट,कलावती असवाल, हेमलता पांडे,कामेश्वर प्रसाद काला, राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो. महेंद्र राणा,संतोष कुमार, आशु उपाध्याय,मोर्चा रोहित भाटिया, नवीन जोशी, नितिन कार्की, विशाल वर्मा,विक्रम रावत,मनोज पवार,प्रेम सागर, चंद्रशेखर खत्री, विपिन सागर, गोविंद सागर, ललित जरौत, भास्कर महतोलिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा लौटी अपने ससुराल,मां के जयकारों से गुंजायमान हुई सरोवर नगरी,24 कैरेट शुद्ध सोने की गहनों से हुआ मां का श्रृंगार
To Top

You cannot copy content of this page