कुमाऊँ

जंगलों में फैल रहे कूड़े को लेकर वन विभाग गंभीर 

नैनीताल। वन भूमि क्षेत्र व जंगलों में लोगों द्वारा लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है। लेकिन करवाई के बाद भी जंगल में कूड़ा फेंके जाने पर अब वन विभाग सख्त हो गया है। जिसको लेकर वन विभाग ने वन क्षेत्राधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

बता दें कि नैनीताल के आस पास के क्षेत्र में लोगों ने वन भूमि व जंगलों को कूड़ा दान बना दिया है। सड़कों के ‌किनारे जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लेकिन वन विभाग को न तो जंगलों में कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं ना ही शिकायत के बाद भी कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ कारवाई की जा रही है। जिसके चलते दिनो दिन कूड़ा जंगलों में फैलता जा रहा है। बीते दिनों बारा पत्थर क्षेत्र में वन भू‌मि में कूड़ा देख वन विभाग के उप प्रभागीय वन अधिकारी राजकुमार ने वन क्षेत्राधिकारी को कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कारवाई करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने मौके पर मौजूद वन क्षेत्राधिकारियों से क्षेत्र में निरीक्षण कर जंगलों में कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ कारवाई करने के निर्देश

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ लोकगीत ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

दिए थे। लेकिन उसके बाद भी क्षेत्र में कूड़ा फेंका जा रहा है। वहीं सड़क किनारे बने कुछ रेस्टोरेंट संचालक भी जंगलों में कूड़ा डाल रहे हैं। लेकिनवन विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। जिसको लेकर डीएफओ ने वन क्षेत्राधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

डीएफओ चन्द्रशेखर जोशी ने कहा कि जंगल क्षेत्र में कूड़ा फेंकने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बताया कि अब जंगलों में कूड़ा फैला पाया गया तो उस क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी की जवाब देहि होगी।

To Top

You cannot copy content of this page