कुमाऊँ

बेतालघाट पाडली में वन विभाग ने ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर वन संरक्षण की दिलाई शपथ

बेतालघाट। मंगलवार को डीएफओ शिव राज चंद्र के निर्देशन व वन दरोगा हेमंत कुमार आर्य के नेतृत्व में वन विभाग टीम ने पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायत पाडली में जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर वन संरक्षण की शपथ दिलाई।आगे पढ़ें…..

वन विभाग ने ग्रामीणों को बताया की प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना है। कुडा-कच्चरा को इधर-उधर नहीं फेंकना है। इस दौरान लोगों के समक्ष पर्यावरण के महत्व को विस्तार से बताया। कहा कि सभी लोगों का दायित्व है कि नदियों, झील, वन आदि प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के प्रति अपनी भूमिका निभाए। वन, जल, पेड़ पौधे व वन्यजीव प्राकृतिक पर्यावरण के घटक हैं। ऐसे में पर्यावरण को संरक्षित करने के निमित्त इनका संवर्धन जरूरी है। लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं, जल बचाएं और इसके लिए अपने आसपास के लोगों व परिचितों को भी प्रेरित करें। इस दौरान वन दरोगा हेमंत कुमार आर्य, वन अधिकारी नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह रावत, प्रताप राम, बची राम, वन पंचायत सरपंच अनीता आर्य, ग्राम पंचायत भवाली के वन पंचायत सरपंच दयाल आर्य व ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डोला भृमण के दौरान पुलिस की खराब यातायात व्यवस्था श्रद्धालुओं की मुसीबत:निवर्तमान सभासद मोहन नेगी
To Top

You cannot copy content of this page