चुनाव

डीएसबी के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद पर काले झंडे की हुई जीत:पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के प्रत्याशी शुभम बिष्ट बने अध्यक्ष:एबीवीपी को टिकट वितरण में की गई अनदेखी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी का भुगतना पड़ा खामियाजा

शुभम बिष्ट को 1192 शुभम कुमार को 804 तथा एबीवीपी प्रतयाशी मोहित पंत को 758 मत मिले।

पंजीकृत 5300 मतदाताओं में से 2807 मतदाताओं ने किया मतदान…..

अध्यक्ष शुभम बिष्ट,सचिव राहुल नेगी,संयुक्त सचिव गौरव जोशी विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पर दीपक दास ने दर्ज की जीत…
नैनीताल। छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार को डीएसबी परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराए गए।इस दौरान परिसर में कुल 15 बूथ बनाए गए थे। 10 पदों के लिए कुल 16 प्रत्याशियों ने दावेदारी की थी,जिसमे से छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कंचन भट्ट,छात्र उपाध्यक्ष पद पर निशांत कुमार बाल्मीकि,कोषाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार,सांस्कृतिक सचिव पद पर सिमरन पांडे तथा संकाय प्रतिनिधि पद पर कला से कार्तिक सिंह व विज्ञान से सुमित आर्य को निर्विरोध विजई घोषित किया गया। आगे पढ़ें

अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से मोहित पंत को 758 निर्दलीय शुभम बिष्ट को 1192 तथा व शुभम कुमार, 804 सचिव पद के लिए प्रिंस गढ़िया1256 व राहुल नेगी को 1469 तथा संयुक्त सचिव पद के लिए देवराज सिंह 691,गौरव जोशी 1451 व कुणाल कुमार 470 तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए दीपक दास को 1494 व स्वाति जोशी ने 1203 मत हासिल किए।आगे पढ़ें

शनिवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच डीएसबी परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान किया गया,जबकि तीन बजे बाद मतों की गणना शुरू हुई और देर शाम परिणाम घोषित किए गए जिसके बाद विजेता प्रत्याशियों को पद व गोपनीयता की सपथ दिलाई गई। आगे पढ़े

यह भी पढ़ें 👉  अधोडा के ग्रामीणों की फजीहत पीएमजीएसवाई नही ले रहा सुध:डॉ.हरीश बिष्ट

डीएसबी के इतिहास में पहली बार काले झंडे की हुई जीत। अध्यक्ष पद के लिए इस बार एबीवीपी प्रत्याशी मोहित पंत और एबीवीपी से टिकट नही मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे शुभम कुमार व काले झंडे के तले चुनाव लड़ रहे शुभम बिष्ट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शुभम कुमार की बगावत व कार्यकर्ताओं की नाराजगी का फायदा शुभम बिष्ट ने उठा लिया।बता दे कि काले बैनर तले चुनाव लड़ रहे शुभम बिष्ट को पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी टीम का पूरा समर्थन मिला था।जिसके लिए सचिन नेगी की टीम काफी पहले से तैयारियों में जुट चुकी हुई थी जबकि वहीं दूसरी ओर एबीवीपी को टिकट वितरण में की गई अनदेखी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी का खामियाजा भुगतना पड़ा। वही शुभम बिष्ट की जीत पर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने बधाई दी है।

To Top

You cannot copy content of this page