भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रामगढ़ ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बीजेपी के जुझारू नेता लाखन सिंह नेगी सहित सितारगंज से पूर्व विधायक और बसपा नेता नारायण पाल और रुद्रपुर से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता राजकुमार ठुकराल उत्तरकाशी जिले की घनसाली विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व विधायक भीमलाल आर्या, मसूरी विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और रुड़की विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व मेयर गौरव गोयल ने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण की है।बता दे कि भीमताल विधानसभा से पूर्व भाजपा नेता लाखन सिंह नेगी पूर्व में ब्लॉक प्रमुख रह चुके है।जबकि उनकी पत्नी भी पूर्व में ब्लॉक प्रमुख व वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है।उनके कांग्रेस में शामिल होने से अब आगामी विधानसभा में उनका टिकट पक्का समझा जा रहा है।और अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस को भीमताल विधानसभा में काफी मजबूती मिल सकती है।इस दौरान प्रभारी शैलजा,प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा,प्रतीम सिंह,हरक सिंह आदि नेता मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




