कुमाऊँ

पनियाबोर में विधायक कैड़ा ने किसानों को वितरित किए कृषि उपकरण


भीमताल विधानसभा के विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज ग्राम सभा पनियाबोर पनियामेहता व गुमालगांव में किसानों को कृषि उपकरण वितरित किए। कृषि विभाग की ओर से कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया जिसका शुभारंभ करते हुए विधायक कैड़ा ने किसानों से कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने को कहा इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने कृषि योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी रितु जुयाल, विकासखंड कृषि प्रभारी ममता जोशी,कृषि प्रभारी देवयानी चौधरी, जगत सिंह बिष्ट, बीडी शर्मा, ग्राम प्रधान सनी देवी आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल जोशी बने सेवा पखवाड़ा मंडल संयोजक
To Top

You cannot copy content of this page