धर्म-संस्कृति

मशहूर हास्य कलाकार भारती पहूंची बाबा नीम करौली महाराज के दरवार

नैनीताल। मशहूर हास्य कलाकार भारती सिंह बीती देर रात कैंची में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन करने को पहूंची इस दौरान उन्होंने करीब एक घंटा मंदिर में बिताया।आगे पढ़ें…

मंगलवार देर रात मशहूर हास्य कलाकार भारती सिंह अपने पति हर्ष व पुत्र लक्ष्य के साथ नीम करौली बाबा के दर्शनों को पहूंची।भारती ने कहा कि उन्होंने बाबा नीम करोली धाम के बारे में काफी सुना था। और कुछ दिन पूर्व ही बाबा के एक वीडियो को देखने के बाद उनका बाबा के दर्शन करने का काफी मन था,और आज उनको यह सौभाग्य प्राप्त हो गया। कहा कि दर्शन के बाद उनके मन को काफी शांति मिली है और सच में जितना बाबा के बाद बारे में सुना था यहां आकर उससे भी ज्यादा शांति की अनुभूति हुई है।उन्होंने  एक घंटे मंदिर में रहकर मंदिर की जानकारी ली। बाबा की शिला में भी माथा टेका। आगे पढ़ें….

भाजपा गरमपानी मंडल प्रभारी कुंदन चिलवाल ने बताया कि देर रात पहूंची भारती को ट्रस्ट से अनुरोध के बाद दर्शन करने का मौका मिला और उन्होंने करीब एक घटे तक मन्दिर में समय बिताया और इस दौरान उन्होंने मंदिर के भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया।आगे पढ़ें….

यह भी पढ़ें 👉  मंगलवार से पितृपक्ष प्रारंभ दो अक्टूबर कृष्ण पक्ष की अमावस्या को विसर्जन:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी

बता दे कि अमूमन कैंची धाम में वर्ष भर देश-विदेश से भक्त बाबा के दर्शन को पहुचंते है, लेकिन बीते वर्ष 17 नवंबर को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा साथ बाबा नीम करौली के धाम कैंची मंदिर, काकड़ीघाट व हनुमानगढ़ धाम पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया था। इस दौरान एक सप्ताह तक वे नैनीताल में ही रहे और बाबा के सभी मंदिरों में दर्शन किए। इसके बाद मैदान पर लौटते ही 10 जनवरी को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 87 गेंद पर 113 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। जिसके बाद से बाबा के प्रति लोगों की आस्था और अधिक बढ़ गयी है

To Top

You cannot copy content of this page