दुर्घटना

भवाली: कैंची में विशालकाय पेड़ अचानक टूट कर गिरा सड़क पर बड़ा हादसा टला

गरमपानी: कैंची के समीप अचानक पहाड़ी से एक विशालकाय पेड़ टूटकर हाईवे पर गिर गया। जिस कारण राष्ट्रिय राजमार्ग के दोनों तरफ यातायात बाधित हो गया। वहीं गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार बुधवार को भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में कैची के समीप पहाड़ी से अचानक एक विशालकाय पेड़ टूटकर हाईवे के बीचो बीच गिर गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोई भी वाहन नहीं था और बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  इंसानियत की मिसाल नंदा देवी महोत्सव:डोला भृमण में मुस्लिम भाइयों ने भी की सेवा

वहीं पेड़ के हाईवे के बीचो बीच टूटकर गिरने से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। करीब 1 घंटे तक दोनों तरफ लंबा जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर खैरना चौकी के एएसआई गिरीश टम्टा, राजेंद्र सती मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से पेड़ को काटकर मार्ग से अलग किया गया। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू हो पाई।

To Top

You cannot copy content of this page