धर्म-संस्कृति

युगमंच की होली मोहब्बत में सारा जहां रंग रहा है,जमी तो ज़मी, आसमा रंग रहा है….

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित होली समारोहों के तहत सांस्कृतिक संस्था युगमंच की पहल पर शारदा संघ नैनीताल में 27वें होली महोत्सव के अन्तर्गत बैठकी होली का आयोजन किया गया। शनिवार को शारदा संघ में आयोजित राग आधारित बैठकी होली में विभिन्न होलयारों ने राग आधारित गायन प्रस्तुत कर सभी को आनंदित किया। इस अवसर पर युगमंच द्वारा, अल्मोड़ा के सु प्रसिद्ध होली गायक अनिल सनवाल को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही मोहब्बत में सारा जहां रंग रहा है,जमी तो ज़मी, आसमा रंग रहा है….गीत को सभी ने काफी सराहा।आगे पढ़े

होली गायक वीरेंद्र कुमार द्वारा राग धमार में “चंद्र बदनी खोलो द्वार”, होली प्रस्तुत की।  काफी राग में रक्षित शाह द्वारा “सबको मुबारक होली” का गान किया। जबकि झिझोटी राग में संजू कुमार द्वारा “ऐसे ब्रज के बसंत से मैं आई बाज” एवं काफी राग में वीरेंद्र कुमार ने “फागुन के दिन चार” खूबसूरती के साथ प्रस्तुत की। होली में वरिष्ठ होलयार राजा शाह,मोहन जोशी, अजय कुमार आदि की प्रस्तुतियां काफी सराहा गईं। संगीत पक्ष में हार्मोनियम तबला में वरिष्ठ संगीतकार नवीन बेगाना, अमन महाजन, संजय कुमार, पंकज सहित उभरते तबला बादक दिव्यम कटियार, अल्मोड़ा से आए प्रमोद कुमार आदि ने सराहनीय संगत दी।आगे पढ़े

यह भी पढ़ें 👉  शाम भजनों की गूंज से गूंजा ताकुला, दिन में भंडारे का आयोजन

कार्यक्रम को यादगार बनाए जाने में शारदा संघ नैनीताल के डॉ देवेन्द्र सिंह बिष्ट, चंद्र लाल शाह, राजेश शाह, दीपक शाह, डी पी शाह, अतुल शाह, कनू शाह, हेमंत शाह, संजय शाह, मनोज बिष्ट का सराहनीय योगदान रहा। बैठकी होली में चंदन जोशी, तुहाँस तिवारी, गिरीश भट्ट, हर्ष वर्धन भट्ट, नीरज शाह, योगेश पंत, देवेन्द्र भाकुनी, विमल शाह, विनय शाह, रजत शाह, राजेश कुमार, गोपाल नयाल, प्रेम बिष्ट, अखिल शाह, रवि शाह, किशन गुरुरानी आदि उपस्थित थे। जबकि युगमंच की टीम के रूप में जहूर आलम के नेतृत्व में नवीन बेगाना, मनोज कुमार, भास्कर बिष्ट, अनिल कुमार, डाo हिमांशु पांडे, रफत आलम आदि द्वारा योगदान दिया गया।

To Top

You cannot copy content of this page