उत्तराखण्ड

देवभूमि मे स्थापित हो भगवान महर्षि वाल्मीकि के नाम पर विश्वविद्यालय:सभासद राहुल पुजारी

नैनीताल। नगर के वाल्मीकि समाज के पंडित व नगरपालिका नैनीताल में मनोनीत सभासद राहुल पुजारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र प्रेषित कर राज्य में भगवान महर्षि वाल्मीकि के नाम पर सांस्कृतिक विश्वविद्यालय कि स्थापना करने कि मांग की है।कहा कि देवभूमि कहे जाने वाला हमारा प्रदेश हमारी संस्कृति से जुड़ी अनेकों महान विभूतियों की कर्म भूमि व तपोभूमि है,एसे में हमारे प्रदेश में महाकाव्य रामायण रचियता भगवान महर्षि वाल्मीकि  के नाम पर सांस्कृतिक विश्वविद्यालय कि स्थापना की जानी चाहिए,ऐसे भगवान महर्षि वाल्मीकि के सम्मान मे हमारे प्रदेश मे उनके नाम से सांस्कृतिक विश्वविद्यालय कि स्थापना कि जानी चाहिए।उन्होंने कहा प्रदेश मे भगवान महर्षि वाल्मीकि के नाम से विश्वविद्यालय कि स्थापना करने से एक ओर देश-विदेश के विधार्थियों,शोधार्थियों को भारतीय संस्कृति के बारे जानने का अवसर मिलेगा और साथ ही पूरे राष्ट्र मे हमारे प्रदेश कि अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान एवं र्सवधर्म समभाव का एक अच्छा उदाहरण भी प्रस्तुत होगा।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  ध्येय संस्था की संस्थापक पूजा जोशी ने छात्रों व महिलाओ को निशुल्क वितरित किए कंप्यूटर व सिलाई मशीनें

सभासद राहुल पुजारी ने कहा कि कि इस पहल को नैनीताल से देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ सहित प्रदेश में रह रहे विभिन्न शहरों से वाल्मीकि समाज लोगों ने भगवान महर्षि वाल्मीकि के नाम से विश्वविद्यालय कि स्थापना कराये जाने की मांग की है।

To Top

You cannot copy content of this page