सोशल मीडिया का लोग सही इस्तेमाल कम गलत इस्तेमाल ज्यादा करने लगे है।देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ो में भी आए दिन लड़कियों व महिलाओं की भागने की खबर सामने आ रही है जो कि काफी बड़ी समस्या बनती जा रही है।वही ताजा मामला पिथौरागढ़ जनपद के बेरीनाग क्षेत्र से आ रहा है जहाँ पर एक 30 वर्षीय तीन बच्चो की माँ को शोशल मीडिया पर हरिद्वार निवासी 26वर्षीय युवक से दोस्ती हो गयी और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गयी।और बीते दिनों महिला अपने परिवार को छोड़कर युवक के साथ फरार हो गयी। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई और पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से महिला को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया।इस पूरे प्रकरण से क्षेत्र में सनसनी फैल चुकी है।हालांकि हर किसी को अपनी जिंदगी अपने ढंग से जीने का अधिकार है।लेकिन इस प्रकरण में महिला के तीन बच्चे है तो क्या इनका ऐसा करना कितना उचित है ये एक गंभीर मुद्दा है खासकर पहाड़ो में ऐसी घटनाओ का होना भविष्य के लिए अच्छे संकेत नही माने जा सकते है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




