कुमाऊँ

ईओ अशोक कुमार वर्मा को दी गयी भावपूर्ण विदाई, ईओ व पालिकाध्यक्ष हुए भावुक, टीमवर्क से मिलती है सफलता:ईओ अशोक कुमार वर्मा

नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा का स्थानांतरण चंपावत होने पर शनिवार को पालिका सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

शनिवार को पालिका सभागार में आयोजित विदाई समारोह में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी,सभासदों सहित देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों,कर्मचारियों व नगर पालिका कर्मचारियो,नगर निकाय पदाधिकारी व कर्मचारी तथा नाव चालक संघ द्वारा शॉल व बुके देकर ईओ अशोक कुमार वर्मा को भावपूर्ण विदाई दी गयी।

बता दे कि ऐतिसाहिक नगर पालिका परिषद नैनीताल में 2019 से तैनात ईओ अशोक कुमार वर्मा का चंपावत स्थानांतरण के बाद काशीपुर पालिका से स्थानांतरण होकर नैनीताल नगर पालिका में आलोक उनियाल ग्रेड ए में प्रभारी अधिशासी अधिकारी की तैनाती हुई है,तथा ग्रेड बी में पूजा को भी प्रभारी अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों नवनियुक्त ईओ सोमवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी व खुद ईओ अशोक कुमार विदाई समारोह के दौरान भावुक भी हो गए। सचिन नेगी ने कहा कि तीन साल तक उनको अशोक कुमार के साथ काम करने का मौका मिला।वे बेहद सौम्य सरल व सहज है।तथा उनकी कार्यशैली के चलते नगर पालिका ने कई उपलब्धियां हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिन पर क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन

देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव सोनू सहदेव ने कहा कि अशोक कुमार वर्मा ने अपने तीन साल के कार्यकाल में  पालिका हित में कई महत्पूर्ण फैलसे लिए।वही1988 से रुके पेंशन व एरियर भी उनके प्रयासों से कर्मचारियों को मिल पाया तथा उनके प्रयासों से ही अशोक पार्किंग भी नगर पालिका के अधीन हो पाई। और उनके प्रयासों से ही डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण के लिए गाड़िया उपलब्ध हो पाई।

टीम वर्क से मिलती है सफलता।

ईओ अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि सभासदों व नगरपालिका के सभी कर्मचारियों के सहयोग से उन्होंने अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा किया और कहा कि आगे भी जब भी किसी को भी उनकी जरूरत पड़ेगी तो वह हमेशा तैयार रहेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि हमेशा टीम वर्क के साथ कार्य करने से सफलता हासिल होती है।

इस दौरान सभासद मोहन नेगी,मनोज जगाती,सपना बिष,

गजाला कमाल,प्रेमा अधिकारी,दया सुयाल,रेखा आर्य, निर्मला चंद्रा,तारा राणा,मनोज जोशी,कैलाश रौतेला सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिशासी अधिकारी का सम्मान करते देवभूमि सफाई कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी
अधिशासी अधिकारी का सम्मान करते निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहन चीलवाल
अधिशासी अधिकारी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान करते पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी
अधिशासी अधिकारी का सम्मान करते नगर पालिका कर्मचारी
To Top

You cannot copy content of this page