नैनीताल

वेतन और पेंशन की मांग को लेकर नगर पालिका पर्यावरण मित्रों ने ईओ का फिर किया घेराव

नैनीताल। वेतन व पेंशन की मांग को लेकर बीते सप्ताह  नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों द्वारा अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा का घेराव किया गया था,लेकिन तब भी उनकी मांगे पूरी नही होने पर मंगलवार को महासचिव सोनू सहदेव के नेतृत्व में देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारियों द्वारा ईओ का घेराव किया गया।
महासचिव सोनू सहदेव ने बताया कि पर्यावरण मित्रों सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बीते दो माह से वेतन व पेंशन नही मिल रहा है। वही संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नवम्बर माह के बाद वेतन नही मिला है। जिसके चलते कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपने परिवार का भरण पोषण करने में काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है।वही कर्मचारी अपने बच्चो की स्कूल की फीस जमा नही करा पा रहे है।जिससे बच्चो के भविष्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। वही नगर पालिका से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जगह पर नए कर्मचारियों की नियुक्ति नही होने से भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तथा सफाई कर्मचारियों के पास काफी लंबे समय से सफाई उपकरण उपलब्ध नही है, ऐसे में कर्मचारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वही पार्किंग व टोल प्लाजा के ठेकेदारों की समय सीमा बढ़ाए जाने का भी कर्मचारी संघ द्वारा विरोध करते हुए कहा कि इस निर्णय को पालिका को वापस लेना होगा,अन्यथा पर्यावरण मित्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। जबकि ठेकेदारों द्वारा पालिका का बकाया अभी तक जमा नही किया गया है, ऐसे में इनका समय बढ़ाया जाना गलत है।

यह भी पढ़ें 👉  एक देश एक चुनाव केवल ध्यान भटकाने का भाजपाई मुद्दा:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य
To Top

You cannot copy content of this page